Get App

IND vs AUS: पहले टी20, फिर टेस्ट और अब वनडे... शुभमन गिल भूल जाना चाहेंगे ऐसा रिकॉर्ड, ना बल्ला चला और ना कप्तानी में दिखा दम

IND vs AUS : शुभमन गिलने रविवार को टीम इंडिया की वनडे कप्तानी में अपना पहला मैच खेला, लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियममें खेले गए मुकाबले में पहले बारिश ने खलल डाला और उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों की हालता पतली नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 136 रन बनाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 7:55 PM
IND vs AUS: पहले टी20, फिर टेस्ट और अब वनडे... शुभमन गिल भूल जाना चाहेंगे ऐसा रिकॉर्ड,  ना बल्ला चला और ना कप्तानी में दिखा दम
टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौर की शुरुआत अच्छी नहीं रही

टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी भी फीकी रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। पर्थ में खेले गए वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लंबे समय बाद टीम में लौटे विराट कोहली और रोहित शर्मा कोई भी असर नहीं छोड़ सके। इस हार के साथ ही शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार 

 इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियमके तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्यमिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

अनचाही लिस्ट में जुड़ा गिल का नाम

रविवार को भारत की हार के साथ ही शुभमन गिल का नाम एक अनचाही लिस्ट में जुड़ गया। वह विराट कोहली के बाद ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में अपना पहला टेस्ट, वनडे और टी20 मैच तीनों ही गंवाए हैं। गिल ने 6 जुलाई 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 कप्तान के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन भारत वह मैच 13 रनों से हार गया। इसके बाद कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट मैच में भी गिल को हार का सामना करना पड़ा, जब भारत लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 371 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सका और बेन स्टोक्स की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

शुभमन गिल भूल जाना चाहेंगे ऐसा रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें