IND vs AUS Women Live Streaming: सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs AUS Women Live Streaming: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 9:46 PM
ग्रुप स्टेज में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हो चुका है

IND W vs AUS W Live Streaming: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुरुवार, 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस टूनार्मेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हो चुका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया था। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैड को 125 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो टीम मुकाबला जीतेगी, वो फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 60 महिला वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कितना मजबूत रहा है। वहीं 30 अक्टूबर 2025 को होने वाले सेमीफाइनल में भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।

कब और कहां पर खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 29 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।

कहां पर देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।