IND vs ENG: क्या बारिश डालेगी रोहित-विराट की वापसी में खलल? जानें कैसी होगी बर्मिंघम की पिच

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी होगी। जानें क्या पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 11:07 PM
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन के बर्मिंघम में खेला जाएगा

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। वहीं वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। वहीं दोनों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। बुमराह 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट। क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

कैसी होगी एजबेस्टन की पिच

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन के बर्मिंघम में खेला जाएगा। एजबेस्टन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान रहता है। वहीं नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर बीच के ओवरों में, जहां गेंद हल्का टर्न ले सकती है।


भारत और इंग्लैंड ODI में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 110
  • भारत जीता: 61
  • इंग्लैंड जीता: 44
  • कोई रिजल्ट नहीं: 3
  • टाई: 2

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (vc), केएल राहुल (wk), ईशान किशन, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (c), जोस बटलर (wk), विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जोश टंग, आदिल राशिद

कैसा होगा मौसम

पहले वनडे के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पूरे मैच के रद्द होने की आशंका कम है, लेकिन मौसम के कारण कुछ समय के लिए खेल प्रभावित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।