Get App

IND vs ENG: जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बिगाड़ेगी मुकाबले में खलल?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को 1 जुलाई चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 11:05 PM
IND vs ENG: जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बिगाड़ेगी मुकाबले में खलल?
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम भी हालिया खराब प्रदर्शन को भुलाकर अपने घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमें पहले मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी पर सभी की नजर रहेगी। फिलहाल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं अभिषेक शर्मा से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि संजू सैमसन भी अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने भी टीम को संभालने और अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों के बीच मजबूत प्रदर्शन करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें