Get App

IND vs ENG: इन 6 गेंदों ने भारत से छीन लिया मैच, जैकब बेथल ने खेली धाकड़ पारी, टीम इंडिया को मिला हार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत 19 ओवर में ही टारगेट आसानी से हासिल कर लिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 11:15 PM
IND vs ENG: इन 6 गेंदों ने भारत से छीन लिया मैच, जैकब बेथल ने खेली धाकड़ पारी, टीम इंडिया को मिला हार
दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा (Photo: BCCI)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्डट्रैफर्ड में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

जैकब बेथेल की नाबाद अर्धशतकीय पारी टीम की जीत की सबसे बड़ी वजह रही। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए वैभव 14 रन की ही पारी खेल पाए।

कैसी थी भारत की पारी

दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। टीम को 15 वर्षीय डेब्यू खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (14) और अभिषेक शर्मा (43) ने तेज शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। अच्छी शुरुआत के बाद वैभव अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 43 रन, ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 49 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन की अहम पारी खेली। आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें