IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली हार का बदला लेने उतरेंगे विराट-रोहित? कब खेला जाएगा पहला वनडे

IND vs ENG: टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद भारतीय टीम अब 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी। इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है

अपडेटेड Jul 12, 2026 पर 7:07 PM
वनडे क्रिकेट में भारत का हालिया रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी मजबूत रहा है।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भारत को 4-0 से क्लीन स्पीप का सामना करना पड़ा। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इस हार को भूल कर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। भारत के वनडे टीम में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। फैंस को उम्मीद है कि वनडे सीरीज में टी20 में मिली हार का बदला लिया जाएगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत की स्थिती मजबूत

वनडे क्रिकेट में भारत का हालिया रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी मजबूत रहा है। पिछली वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम में बरकरार रखा गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन पर फिर भरोसा जताया है।


विराट-कोहली की वापसी

इंग्लैंड की टीम कप्तान हैरी ब्रूक और अनुभवी जोस बटलर की मौजूदगी में पूरे आत्मविश्वास के साथ वनडे सीरीज में उतरेगी। टी20 सीरीज जीतने के बाद मेजबान टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। दूसरी ओर, भारतीय टीम को बल्लेबाजी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी। वहीं तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत की गेंदबाजी भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएगी।

भारत और इंग्लैंड की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड की पूरी टीम: रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

वनडे मैच का पूरा शेड्यूल

  • पहला ODI: 14 जुलाई, जगह: एजबेस्टन, बर्मिंघम समय: 3:30 PM
  • दूसरा ODI: 16 जुलाई, 2026, जगह: सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ समय: 5:30 PM
  • तीसरा ODI: 19 जुलाई, 2026, जगह: लॉर्ड्स, लंदन समय: 3:30 PM

कहां पर देखें मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे इस सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।