IND vs ENG Playing 11: अभिषेक शर्मा OUT, रिंकू सिंह IN? इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs ENG Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें ये मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
भारत की टीम के लिए अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण बन सकती है

India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अहम दौर में पहुंच गया है। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। ये लगातार तीसरी बार है जब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से पहला मैच हार गई थी। इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं इंग्लैंड की टीम सुपर-8 चरण में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

अब भारत और इंग्लैंड की नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम में हो सकते हैं ये बदलाव


सेमीफाइनल से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत की टीम के लिए अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि उन्हें अब तक टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई है। पिछले दो मैचों में संजू सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी थी, जैसा टीम मैनेजमेंट चाह रहा था। ऐसे में अगर बदलाव होता है तो अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। इससे इशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम को भी अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर फैसला करना होगा। अगर वे पेस ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल करते हैं, तो उन्हें अपने तीन स्पिनरों में से किसी एक को बाहर करना पड़ सकता है।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगी।

कहां पर देखे मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।