IND vs ENG: बारिश नहीं ट्रैफिक की वजह से भारत-इंग्लैंड मुकाबले के टॉस में हुई देरी, जानें कब शुरू होगा मैच

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। इसी बीच दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच की शुरुआत तय समय पर नहीं हो सकी। भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई, जिसके चलते टॉस में देरी हुई है

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आमतौर पर किसी भी क्रिकेट टीम को मैच शुरू होने से काफी पहले स्टेडियम पहुंचना होता है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय टीम के लिए अब साख बचने और क्लीन स्वीप से बचने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। इसी बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच की शुरुआत तय समय पर नहीं हो सकी। मैच का टॉस शाम 6:30 पर होना था, लेकिन मुकाबले का टॉस अभी तक नहीं हो पाया है।

इसकी वजह बारिश या मैदान की हालत नहीं, बल्कि भारतीय टीम का ट्रैफिक में फंस जाना था। टॉस के समय तक भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम नहीं पहुंच पाए थे, वहीं इंग्लैंड की टीम मैदान पर वार्म-अप शुरू कर चुकी थी।

कब शुरु होगा मुकाबला


भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टी20 मैच की शुरुआत शाम 7 बजे शुरू होना था। इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे टॉस होना था। लेकिन भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसे होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। वहीं इंग्लैंड की टीम पहले ही स्टेडियम पहुंचकर अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया। अब मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 और मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 पर होगी।

कब पहुंची टीम इंडिया

आमतौर पर किसी भी क्रिकेट टीम को मैच शुरू होने से काफी पहले स्टेडियम पहुंचना होता है, ताकि खिलाड़ी आराम से प्रैक्टिस और वार्म-अप कर सकें। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम तय समय से काफी देर बाद मैदान पहुंची। टीवी प्रसारण में खिलाड़ी शाम करीब 6:36 बजे स्टेडियम में पहुंची।

रवि शास्त्री ने क्या कहा

मैदान पर मौजूद पूर्व भारतीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर हल्के-फुल्के अंदाज में रिएक्शन दिया। इसी दौरान उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अगर मुंबई पुलिस यह जिम्मेदारी संभालती, तो टीम शायद समय पर स्टेडियम पहुंच जाती। शास्त्री ने ब्रॉडकास्ट पर कहा, "मेरे इतने सालों के क्रिकेट करियर में मैंने पहली बार देखा है कि किसी टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस में देरी हुई हो। टीम काफी देर से पहुंची है। अब तक टॉस हो जाना चाहिए था। यही वजह है कि मैं हमेशा मुंबई पुलिस की तारीफ करता हूं। वे किसी समस्या का इंतजार नहीं करते, बल्कि पहले से तैयारी करके रखते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।