Get App

IND U19 vs ENG U19: U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs ENG Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 7:59 PM
IND U19 vs ENG U19: U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन
भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है

IND vs ENG Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैड की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमें बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं। दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है।

भारतीय टीम छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बहुत करीब है, जबकि इंग्लैंड 28 साल बाद यह ट्रॉफी जीतकर अपने लंबे इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेगा। आइए जानते हैं कब और कितने बजे खेला जाएगा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला।

अफगानिस्तान को हरा कर भारत फाइनल में

भारत ने बुधवार, 4 फरवरी को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मैच में टीम इंडिया ने 311 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज की शानदार शतकीय पारी (115 रन) अहम रही। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन बनाए और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें