India vs Japan: बारिश ने डाला भारत और जापान मुकाबले में खलल, जानें कितने ओवर का होगा मैच

India vs Japan: भारत और जापान के बीच आज एकमात्र टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। ये ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला करीब 2.30 घंटे की देरी से शुरू हो रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 12:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
India vs Japan: बारिश की वजह से ये मुकाबला 5-5 ओवर का खेला जाएगा

India vs Japan: भारत और जापान के बीच आज एकमात्र टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। ये ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हो रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं बारिश की वजह से ये मुकाबला 5-5 ओवर का खेला जाएगा। ये मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मैच का समय और फॉर्मेट तय हो गया है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वहीं इस बार भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है। इस मुकाबले की शुरुआत 12:30 बजे से होगी। बारिश की वजह से ये मुकाबला 5-5 ओवर का होगा और पावरप्ले 1.3 ओवर का रखा गया है।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

जापान की प्लेइंग 11: लाचलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और जापान के इस मुकाबले को दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।