IND vs NED Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम जगह बना ली है। टीम इंडिया अपने ग्रुप ए के सभी मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। ग्रुप मैच में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ग्रुप मैच में खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम ने 3 में से 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और नीदरलैंड्स के बीच का मुकाबला
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
सुपर 8 चरण से पहले भारत अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला एक तरह से तैयारी मैच की तरह देख सकता है। कुछ खिलाड़ी, खासकर अभिषेक शर्मा, इस मैच में लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में अहमदाबाद की पिच पर अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी फिर से अहम भूमिका निभा सकती है।
सुपर 8 का भारत का शेड्यूल
सुपर 8 का मुकाबला 21 फरवरी से खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। 26 फरवरी को जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम से और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ना है, जहां भारतीय टीम की असली चुनौती शुरू होगी।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप ए मुकाबला 18 फरवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस करीब 6:30 बजे होने की उम्मीद है।
भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। फैंस टीवी पर मैच का आनंद ले पाएंगे।
ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला
भारत और नीदरलैंड्स को ऑनलाइन आप जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस तरह फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
भारत-नीदरलैंड्स की पूरी टीम
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर
नीदरलैंड्स की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार