Get App

IND vs NED Live Streaming: नीदरलैंड्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs NED Live Streaming: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली है और ग्रुप ए में अपने सभी मैच जीतकर पहले नंबर पर है। अब टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 5:20 PM
IND vs NED Live Streaming: नीदरलैंड्स से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन
India vs Netherlands Pitch Report: जानें कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IND vs NED Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम जगह बना ली है। टीम इंडिया अपने ग्रुप ए के सभी मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। ग्रुप मैच में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ग्रुप मैच में खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम ने 3 में से 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और नीदरलैंड्स के बीच का मुकाबला

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

सुपर 8 चरण से पहले भारत अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला एक तरह से तैयारी मैच की तरह देख सकता है। कुछ खिलाड़ी, खासकर अभिषेक शर्मा, इस मैच में लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में अहमदाबाद की पिच पर अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी फिर से अहम भूमिका निभा सकती है।

सुपर 8 का भारत का शेड्यूल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें