IND vs NED: अहमदाबाद में चलेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला? नीदरलैंड से मुकाबला कल, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India vs Netherlands Pitch Report:भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मैच से पहले जाने कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:20 PM
Story continues below Advertisement
India vs Netherlands Pitch Report: जानें कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

India vs Netherlands: भारत की टीम पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि नीदरलैंड लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में अभिषेक शर्मा के लिए खुद को साबित करने का अच्छा मौका हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर उनका प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है।

पहले मैच में अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए थे, फिर पेट के इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने वापसी की, लेकिन वहां भी वह रन बनाने में नाकाम रहे और लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हो गए। वहीं दूसरे छोर पर ईशान किशन शानदार फॉर्म में थे, इसलिए अभिषेक शर्मा के रन न बना पाने का टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। इस मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की थी, जबकि नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई मैच टाई नहीं हुआ है और न ही कोई मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ है। यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है।

कैसी है अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस टूर्नामेंट में यहां कई बार 170 से 180 रन से ज्यादा का स्कोर बन चुका है, जिससे साफ है कि मैदान पर रन बनाना आसान रहा है। पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के 175 रन के टारगेट को बिना ज्यादा मुश्किल के हासिल कर लिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नीदरलैंड के खिलाफ भारत के मैच में भी पिच इसी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी और दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम मजबूत

भारत की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूत नजर आ रही है, इसलिए वह नीदरलैंड को हराने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती आई है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम इस प्रतियोगिता में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद उसे पाकिस्तान और अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी स्थिति कमजोर हो गई है।

भारत और नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कैप्टन और विकेट कीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।