IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कैसी होगी वडोदरा की पिच

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे, जबकि श्रेयस अय्यर चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:27 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NZ Pitch Report: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2025 में भारतीय टीम को अब तक सिर्फ एक ही वनडे सीरीज में हार मिली है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1–2 से रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मैदान पर नजर आएंगे। इसके अलावा वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजी और मजबूत होती दिख रही है। वहीं इस सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल की भी वापसी हुई हुई है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

बुमराह को दिया गया आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं टीम में मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। सिराज के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव के हाथों में रहने की उम्मीद है।


न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले कुछ सालों में वनडे और टी20 क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाया है। पिछली बार जब वे भारत दौरे पर आए थे, तो उन्होंने टेस्ट सीरीज जीतकर सबको हैरान कर दिया था। ये जीत इसलिए खास थी, क्योंकि भारतीय टीम लंबे समय से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी।

भारत और न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 107 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 46 मैचों में सफलता मिली है। इसके अलावा 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया और 1 मुकाबला टाई रहा। कुल मिलाकर रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा काफी कड़े और रोमांचक रहे हैं।

कैसी है वडोदरा की पिच

वडोदरा के BCA स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जा रहा है, जहां सतह सपाट रहने और गेंद को अच्छा उछाल मिलने की उम्मीद है। अब तक इस मैदान पर सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और दोनों ही भारत और वेस्ट इंडीज के बीच महिला वनडे थे। पहले मुकाबले में भारत ने 314 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को 162 रन पर समेटकर आसानी से जीत दर्ज की थी। ये स्टेडियम अभी नया है, इसलिए फिलहाल पिच के बारे में कोई साफ और पक्का अनुमान लगाना मुश्किल है।

कैसी होगा वडोदरा का मौसम

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में कल मौसम क्रिकेट के लिए अच्छा रहने वाला है, जहां भारत और न्यूजीलैंड अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। मौसम रिपोर्ट के अनुसार दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन में तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस होगा, जो शाम तक घटकर लगभग 13 डिग्री तक आ जाएगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में दर्शक बिना किसी रुकावट के पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फाउल्केस, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।