IND vs NZ Playing 11: वनडे के बाद अब T20 की जंग, जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11...कौन होगा IN और कौन होगा OUT

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी (बुधवार) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस सीरीज में दोनों टीमों का आखिरी टेस्ट होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी पहले मुकाबले में पिच और प्लेइंग 11

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:08 PM
Story continues below Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस सीरीज में दोनों टीमों का आखिरी टेस्ट होगा

न्यूजीलैंड की टीम इस समय वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। 3 मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से मात देकर सीरीज अपने नाम की है। वहीं अब दोनों टीमों के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी बुधवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टी20 में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वहीं सूर्यकूमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतने पर होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस सीरीज में दोनों टीमों का आखिरी टेस्ट होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी पहले मुकाबले में पिच और प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमारह और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वनडे सीरीज में दोनों को शामिल नहीं किया गया था।  इन खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रहा है। पहले मैच में ईशान किशन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम में श्रेयस अय्यर की प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है। वहीं मैच में अभिषेक शर्मा संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

कैसी होगा नागपुर की पिच


नागपुर की विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की होती है, जिस वजह से शुरुआत में गेंद को अच्छा उछाल और रफ्तार मिलती है। अगर बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में संभलकर खेल लें, तो बाद में बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। टी20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर 160 से 175 रन के बीच रहता है, जिसे एक मजबूत और मुकाबले वाला स्कोर माना जाता है।

मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीरे-धीरे धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों की अहमियत बढ़ जाती है। खासकर दूसरी पारी में गेंद थोड़ा रुककर बैट पर आती है, जिससे शॉट खेलना आसान नहीं रहता। ऐसे में बीच के ओवरों में रन बनाते रहना बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है। वहीं, अनुभवी स्पिनर अपनी वैरिएशन और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दबाव में डाल सकते हैं।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ODI क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 1 मुकाबले टाई रहे हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत को बढ़त हासिल है।

कैसा होगा मौसम

नागपुर में मैच के दिन मौसम क्रिकेट के लिए पूरी तरह अनुकूल रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और शाम के समय भी मौसम सुहावना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जा सकेगा।

टॉस जीतकर क्या चुनना सही

इस मुकाबले में टॉस की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है। इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, ताकि अच्छा स्कोर बनाकर दबाव बनाया जा सके। नागपुर में आमतौर पर ओस का असर ज्यादा नहीं होता, लेकिन शाम के समय फ्लडलाइट्स में बल्लेबाजी थोड़ी आसान लग सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।