IND vs NZ Pitch Report: राजकोट में बल्लेबाज मचाएंगे कहर या गेंदबाजों का होगा जलवा, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND VS NZ Pitch Report:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी वापसी करने का बेताब होगी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 9:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पहले मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है

IND VS NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी वापसी करने का बेताब होगी। वहीं भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में चोट की वजह से भारत के ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं इनकी जगह ध्रुव जुरेल और आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय टीम ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड ने भी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

भारत के लिए चोट बनी परेशानी


पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन होने की वजह से सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए, जो टीम के लिए झटका साबित हुआ। वहीं सिलेक्टर्स ने दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को टीम से जोड़ा है। वहीं दूसरे वनडे में भारत के ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। वहीं पहले मैच में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

कैसी होगी राजकोट की पिच

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां विकेट आमतौर पर अच्छा और समान उछाल देता है, जिससे गेंद बल्ले पर ठीक से आती है। ऐसे में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और रन बनाना आसान रहेगा। इस वजह से मैच में बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है।

इस मैदान पर भारत अब तक चार वनडे मैच खेल चुका है, जो दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हुए थे। खास बात यह है कि इन चार मुकाबलों में भारत को सिर्फ एक बार जीत मिली है, जो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 121 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 63 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। बाकी मैचों में सात बेनतीजा रहे और एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि हालिया रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, क्योंकि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों वनडे मैच जीत लिए हैं।

कैसा होगा मौसम

राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरे दिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिन में तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ पारा लगभग 14 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (C), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जैक फाउल्केस, आदित्य अशोक/जेडन लेनोक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।