IND vs NZ Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, जानें कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाए है। दोनों टीमों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा बीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को जीतकर भारत की टीम सीरीज में अपने नाम करना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी मैच में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें दूसरा वनडे मुकाबला

वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत का दबदबा साफ नजर आया, जहां विराट कोहली ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं।

आयुष बदोनी टीम में शामिल


पहले वनडे में चोट लगने की वजह से भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने वाशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को भारतीय टीम में शामिल किया है। ये पहला मौका है जब दिल्ली के इस बल्लेबाज को सीनियर भारतीय टीम में मौका मिला है। वहीं इससे पहले ऋषभ पंत को पहले वनडे से एक दिन पहले नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था, जिसके चलते वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए। तिलक वर्मा भी चोट लगने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे।

कैसा था पहला मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बना पाई। न्यूजीलैंड ने भारत को 301 रन का टारगेट दिया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा वनडे राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में में आयोजित किया जाएगा।

कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।