IND vs NZ Pitch Report: न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला, विकेटों की लगेगी झड़ी या रनों का लगेगा अंबार, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी से भारतीय बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। जानें कैसी होगी गुवाहाटी की पिच और प्लेइंग 11

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 3:13 PM
IND vs NZ Pitch Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं

IND vs NZ Pitch Report: नागपुर और रायपुर में शानदार जीत के बाद अब भारतीय टीम गुवाहाटी पहुंच गई है। 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत फिलहाल 2-0 से आगे है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। सीरीज में भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं और ऐसे में भारतीय टीम सही समय पर बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है।

फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार

दूसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी से भारतीय बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। पहले से अच्छा खेल रही बैटिंग लाइन-अप को इससे और आत्मविश्वास मिला है। मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने टीम को मजबूती दी है और अंत में तेज रन भी बनाए हैं। वहीं गेंदबाजों ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए शुरुआत में विकेट निकाले हैं और बीच के ओवरों में रन पर लगाम लगाई है। भारत तीसरे टी20 में रणनीतिक बदलाव कर सकता है। दूसरे मैच में आराम दिए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी संभव है। अर्शदीप सिंह के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह फिर से तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं।


दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी में थोड़ा सुधार दिखाया, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। उनकी गेंदबाजी भी नियंत्रण में नहीं दिखी और जब तक वे नियमित रूप से विकेट लेना शुरू नहीं करते, तब तक भारत की मजबूत बल्लेबाज़ी को रोकना उनके लिए मुश्किल रहेगा।

कैसी है गुवाहाटी की पिच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर टी20 मैचों में। यहां गेंद अच्छे उछाल और रफ्तार के साथ आती है, जिससे बल्लेबाज शुरू से ही खुले शॉट खेल पाते हैं। इस मैदान पर ज्यादातर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और 185 से 190 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग या स्लोअर गेंदों से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन लाइन-लेंथ में अनुशासन बेहद जरूरी होता है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर बल्लेबाजी पूरे मुकाबले में आसान रहती है।

कैसा होगा मौसम

मैच के समय तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन खेल के आगे बढ़ने के साथ ओस असर डाल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

अब तक टी20 का रिकॉर्ड

भारत ने अब तक इस मैदान पर चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत, दो में हार और एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था। भारत की दोनों हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थीं। अब रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर दोनों टीमों का यह पहला आमना-सामना होगा। रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जो टी20 में इस मैदान पर दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह/जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), के क्लार्क, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।