IND vs NZ Pitch Report: बैटर या बॉलर...वाइजैग में किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चौथा मुकाबला वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में खेला जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे और तीसरे मैच में शानदार पारियां खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। मैच से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच पर भी रहेगी नजर

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NZ Pitch Report: आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने गुवाहाटी में तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम बुधवार को वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में चौथा मुकाबला खेलेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम के लिए राहत की बात है कि कप्तान सूर्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी लय वापस पा ली है। उन्होंने दूसरे और तीसरे T20 मैच में क्रमशः 80 और 57 रन बनाए और लंबे समय से चल रहे खराब फॉर्म से शानदार वापसी की है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

तिलक वर्मा सीरीज से बाहर

तिलक वर्मा चोट लगने की वजह से सीरीज के सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं तिलक वर्मा के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन ईशान किशन ने नंबर 3 पर अच्छा खेल दिखाकर भरोसा जीत लिया है। वहीं ओपनर संजू सैमसन का खराब फॉर्म चिंता बढ़ा रहा है। श्रेयस अय्यर की वापसी का इंतजार है, ऐसे में विशाखापत्तनम मैच में संजू के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। अगर वह अच्चा नहीं खेल पाते हैं तो उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अगर तिलक वर्मा फिट नहीं होते हैं, तो भारत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग में और श्रेयस अय्यर को नंबर 3 पर खिलाने का विकल्प चुन सकता है।


कैसी होगी विशाखापत्तनम की पिच

ACA-VDCA स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां रन बनाना आसान रहता है। यहां बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं। पिछली बार इस मैदान पर खेले गए T20I मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करीब 400 रन बने थे। हालांकि, पिच स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद देती है और मैच आगे बढ़ने के साथ कभी-कभी धीमी भी हो जाती है।

कैसा होगा विशाखापत्तनम का मौसम

एक्यूवेदर ऐप के मुताबिक, रविवार सुबह तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम हल्का धुंधला हो सकता है। दोपहर में तापमान थोड़ा बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते यह गिरकर करीब 21 डिग्री रह जाएगा। पूरे दिन और रात मौसम में हल्की धुंध बने रहने की उम्मीद है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।