IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने गुवाहाटी में तीसरा मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम बुधवार को वाइजैग (विशाखापत्तनम) में चौथा मुकाबला खेलेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम के लिए राहत की बात है कि कप्तान सूर्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी लय वापस पा ली है। उन्होंने दूसरे और तीसरे T20 मैच में क्रमशः 80 और 57 रन बनाए और लंबे समय से चल रहे खराब फॉर्म से शानदार वापसी की है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
