India vs New Zealand : टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया आज अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा। यह मैच भले ही सीरीज के नतीजे के लिहाज से जरूरी न हो पर वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भारत अपने प्लेइंग इलेवन को वर्ल्ड कप के हिसाब से आजमाना चाहेगी। ऐसे में अंतिम टी20 मैच में भारत अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 उतारेगा। आइए जानते हैं भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका
भारत को 5वें टी20 मैच में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी मिल सकती है। ईशान किशन और अक्षर पटेल टीम में लौट सकते हैं। ईशान को पहले हल्की चोट लगी थी, जबकि अक्षर की उंगली पहले टी20 मैच में चोटिल हो गई थी। भारतीय टीम यह सीरीज पहले ही जीत चुकी है। हालांकि, विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच में भारत को हार मिली थी। उस मैच में टीम ने एक कम बल्लेबाज़ के साथ खेलने का फैसला किया था। अब भारत आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अच्छा अंत करना चाहेगा।
संजू सैमसन पर भी होगी सबकी नजर
ईशान और अक्षर के लौटने से टीम की मीडिल ऑर्डर की समस्या दूर हो सकती है। वहीं, रवि बिश्नोई को इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी आराम दिए जाने की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने सीरीज के अब तक सभी चार मैच खेले हैं। ओपनर संजू सैमसन इस सीरीज़ में अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। यह मैच उनके होम टाउन में होगा, इसलिए वह अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे। टी20 वर्ल्ड कप नज़दीक है और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। अगर संजू इस मैच में भी अच्छा नहीं कर पाए, तो भारत ओपनिंग में ईशान को मौका दे सकता है। वहीं, तिलक वर्मा चोट के कारण सीरीज़ से बाहर थे, लेकिन वार्म-अप मैचों के दौरान टीम से जुड़ेंगे और उन्हें उनकी पसंदीदा नंबर-3 पोज़िशन पर खिलाया जा सकता है।
भारत संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी