Get App

IND vs NZ: पांचवें टी20 में कई खिलाड़ियों की किस्मत पर होगा फैसला, जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आज पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। इस सीरीज को भारत की यंग ब्रिगेड ने पहले ही अपने नाम कर लिया है और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके बावजूद, पांचवें टी20 मैच में दोनों टीम इंडिया पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि इसे वर्ल्ड कप से पहले ये आखिरी मुकाबला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 2:51 PM
IND vs NZ: पांचवें टी20 में कई खिलाड़ियों की किस्मत पर होगा फैसला, जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आज पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है।

India vs New Zealand : टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया आज अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा। यह मैच भले ही सीरीज के नतीजे के लिहाज से जरूरी न हो पर वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भारत अपने प्लेइंग इलेवन को वर्ल्ड कप के हिसाब से आजमाना चाहेगी। ऐसे में अंतिम टी20 मैच में भारत अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 उतारेगा। आइए जानते हैं भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका

ईशान किशन की होगी वापसी

भारत को 5वें टी20 मैच में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी मिल सकती है। ईशान किशन और अक्षर पटेल टीम में लौट सकते हैं। ईशान को पहले हल्की चोट लगी थी, जबकि अक्षर की उंगली पहले टी20 मैच में चोटिल हो गई थी। भारतीय टीम यह सीरीज पहले ही जीत चुकी है। हालांकि, विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे मैच में भारत को हार मिली थी। उस मैच में टीम ने एक कम बल्लेबाज़ के साथ खेलने का फैसला किया था। अब भारत आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अच्छा अंत करना चाहेगा।

संजू सैमसन पर भी होगी सबकी नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें