IND vs NZ: संजू के घर पर जमकर बरसेंगे रन और कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम? मैच से पहले यहां जान लें सबकुछ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को पांच मैचों की टी20 सीरीज की आखिरी मैच खेला जाना है। ये मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी मौका है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को पांच मैचों की टी20 सीरीज की आखिरी मैच खेला जाना है।

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज अंतिम मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। अब सीरीज का पांचवा टी20 मुकाबला शनिवार 31 जनवरी को खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन का होम ग्राउंड भी है। पांचवा मुकाबला जीतकर जहां टीम इंडिया सीरीज में 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ सीरीज में विदा लेने चाहेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला रात 7 बजे से शुरू होगा। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब गिनती के दिन ही बचे हैं। वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों के लिए ये मुकाबला बहुत जरुरी है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवा मुकाबला।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पांचवा टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच रात 7:00 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवा टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

कैसा रहेगा मौसम

वेदररिपोर्ट के मुताबिक भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच के दौरान आसामान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 10 प्रतिशत बारिश की संभावना भी है। ऐसे में मैच तो होगा, लेकिन बीच में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम ठंडा भी रहेगा। अगर शाम के वक्त बारिश होती भी है तो वह ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

पिच का मिजाज

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच को लेकर आंकड़े बताते हैं कि यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक कड़ा संघर्ष देखने को मिलता है। इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में अक्सर गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है। मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाज पिच का फायदा उठा सकते हैं। वह गति और उछाल से बल्‍लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ ही पिच धीमी हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।