IND vs NZ Pitch Report: फाइनल में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का रहेगा जलवा? जानें अहमदाबाद में कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले के लिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 10:18 PM
Story continues below Advertisement
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक दूसरे के आमने-सामने थी। वहीं अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ये मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात देकर तो वहीं भारत ने मुंबई में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है, इसलिए फाइनल मुकाबले में यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले के लिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। इस मैदान पर टीमें आमतौर पर 180 रन या उससे ज्यादा का स्कोर बना लेती हैं। हाल ही में खेले गए एक मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज के 176/8 के टारगेट को सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इसलिए अगर पिच में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, तो फाइनल मुकाबले में भी ज्यादा रन बनने की उम्मीद है।


कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम

अहमदाबाद में फाइनल मैच के दौरान मौसम काफी साफ रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की संभावना है। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले के दौरान तापमान लगभग 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं नमी करीब 45 से 60 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है और हल्की हवा करीब 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग

भारत की संभावित प्लेइंग: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जैकब डफी, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।