Ind vs NZ Final: तब रोया था पूरा देश...अब बना चैंपियन, टीम इंडिया ने जीता तीसरा टी20 वर्ल्ड कप

Ind vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए।

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 11:07 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NZ : फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया था।

19 नवंबर 2023, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ये तारीख उस रात किसी काले अध्याय की तरह दर्ज हो गई। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार से 140 करोड़ देशवासियों का दिल टूटा था। पर 8 मार्च 2026 वो तारिख है जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है। न्यूजीलैंड को हरा भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी।

तीसरी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया था। बता दें कि इस जीत के साथ ही इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है।


भारत ने रचा इतिहास 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं। इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। इसमें 20वें ओवर से 24 रन आए।

255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।