T20 World Cup: फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, फैंस के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन... यहां जानें डिटेल

T20 World Cup: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद टीम इंडिया अब फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से होगा। इस बड़े मैच को देखने के लिए हजारों फैंस अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 11:16 PM
Story continues below Advertisement
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार देश पर छाने लगा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार देश पर छाने लगा है। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप का ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। वहीं इस मुकाबले को को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने एक खास कदम उठाया है। रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, ताकि क्रिकेट फैंस को यात्रा में आसानी हो सके।

चलाएंगी जाएंगी ये स्पेशल ट्रेन

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद टीम इंडिया अब फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से होगा। इस बड़े मैच को देखने के लिए हजारों फैंस अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने यह खास व्यवस्था की है। वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि यात्रियों की आसान यात्रा के लिए मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे फैंस आसानी से अहमदाबाद पहुंचकर फाइनल मैच का आनंद ले सकेंगे।


रेलवे ने दी जानकारी

वेस्टर्न रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ने कहा कि बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद, अहमदाबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अहमदाबाद–पुणे के बीच स्पेशल किराए पर चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न रेलवे की मुंबई डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य राजीव सिंघल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में रेलवे अधिकारियों से बात की थी।

उन्होंने कहा, “मैं कल वेस्टर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) पंकज सिंह से मिला था और उनसे अहमदाबाद में होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए शनिवार रात मुंबई से अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेनें और रविवार सुबह दो ट्रेनें चलाने की मांग की थी।” राजीव सिंघल ने कहा कि उनकी इस मांग को स्वीकार करने के लिए वे रेलवे अधिकारियों के आभारी हैं।

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी भिड़ंत

संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 2026 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह रोमांचक मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 253/7 का बड़ा स्कोर बनाया। यह स्कोर T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार मुकाबला किया। जैकब बेथेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि मैच के आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी सटीक गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड की टीम 246/7 तक ही पहुंच सकी और भारत ने मैच जीत लिया। अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।