2025 से भले ही 2026 आ गया हो लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को इस साल भी वही पुराने अंदाज वाले विराट कोहली देखने को मिल रहे हैं। भारतीय स्टार बल्लेबाज़ ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को राजकोट में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड पर शानदार जीत
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 41 रनों की जरूरत थी। यह कारनामा उन्होंने बड़ौदा में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के दौरान आसानी से पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के साथ कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
विराट कोहली का और कारनामा
इस मैच में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में कुल 302 रन बनाए थे। इसके बाद विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ कोहली 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।
कोहली का आक्रामक अंदाज
विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में और ज़्यादा आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। इस मैच में कोहली ने शुरुआत एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव से की। इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छे शॉट लगाए और गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क के खिलाफ उन्होंने खुलकर खेला और दो चौके जमाए। इनमें से एक चौका किस्मत से भी मिला। इसके बाद गेंदबाज़ी करने आए आदित्य अशोक भी कोहली के सामने रन रोकने में सफल नहीं हो पाए। कोहली ने उन्हें भी कुछ बेहतरीन चौके लगाए। कुल मिलाकर, कोहली की इस आक्रामक बल्लेबाज़ी ने साफ दिखा दिया कि वह अब वनडे में भी तेज़ शुरुआत करने के मूड में हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।