Get App

IND vs NZ: शतक से चूके...फिर भी इतिहास रच गए विराट कोहली, अब केवल सचिन तेंदुलकर ही आगे

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 10:20 PM
IND vs NZ: शतक से चूके...फिर भी इतिहास रच गए विराट कोहली, अब केवल सचिन तेंदुलकर ही आगे
Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को राजकोट में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया।

2025 से भले ही 2026 आ गया हो लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को इस साल भी वही पुराने अंदाज वाले विराट कोहली देखने को मिल रहे हैंभारतीय स्टार बल्लेबाज़ ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैबता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को राजकोट में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड पर शानदार जीत 

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेलीवहीं इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 41 रनों की जरूरत थी। यह कारनामा उन्होंने बड़ौदा में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के दौरान आसानी से पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के साथ कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

विराट कोहली का और कारनामा

इस मैच में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में कुल 302 रन बनाए थे। इसके बाद विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था। इस शानदार प्रदर्शन के साथ कोहली 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।

कोहली का आक्रामक अंदाज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें