IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में ये सीरीज टीमों के लिए अहम मानी जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी। इस सीरीज में सबकी निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी, जिनका कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा है। वहीं कप्तान के बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच टी20 का पहला मुकाबला रात 7 बजे से खेला जाएगा। जानें कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टी20 मुकाबला
सूर्या का फॉर्म बनी चिंता का विषय
2024 में भारत के T20I कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 72 फीसदी से ज्यादा रहा, जिसकी वजह से उनकी बल्लेबाजी में आ रही लगातार मुश्किलें पर ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब जब भारत घरेलू मैदानों पर T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने के इरादे से खेलेगा, तो कप्तान और टीम दोनों पर बढ़ता दबाव साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। पिछले दो सालों में भारत की T20 टीम तय रोल्स और IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की वजह से काफी संतुलित नजर आई है।
न्यूजीलैंड भारत में अलग-अलग फॉर्मेट में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ आई है। हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने भारत में अबतक वनडे सीरीज नहीं जितने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। वहीं अब किवी टीम की नजर टी20 सीरीज पर होगी। हालांकि T20I में भारत अब भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की फॉर्म इस सीरीज़ में एक अहम पहलू रहेगी, खासकर जब यह मुकाबले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए खेले जा रहे हैं।
कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी, बुधवार से हो रही है। ये मैच रात 7:00 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।
ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीम
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड की पूरी टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोदी, जैक फाउल्केस, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क