IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से भी बाहर हुए तिलक वर्मा, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैच के लिए तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था। बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम के साथ बने रहेंगे

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पहले श्रेयस अय्यर को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए चुना गया था

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। शुरुआती तीन मैच जीतकर भारत की टीम सीरीज में 3-0 से आगे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बचे हुए दो मुकाबले 28 और 31 जनवरी को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड पर अजेय बढ़त के बाद भारतीय टीम अपने टीम के स्क्वॉड में बदलाव करने जा रही है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन मैच के लिए तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था।

बीसीसीआई ने एक अपडेट शेयर कर बताया कि, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बाकि के दो मैच के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। इसका कारण तिलक वर्मा की न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी में हो रही देरी है। पहले श्रेयस अय्यर को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह पूरी सीरीज के दौरान टीम के साथ रहेंगे।

कब होगी तिलक वर्मा की वापसी


बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर कर बताया कि, "भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने फिर से फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैब ठीक चल रहा है, लेकिन पूरी मैच फिटनेस पाने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। इसी वजह से वह चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "तिलक 3 फरवरी को पूरी तरह फिट होने के बाद मुंबई में टीम से जुड़ेंगे, जो ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाले वॉर्म-अप मैचों से पहले होगा। इस बीच चयन समिति ने बाकी मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह टीम में रखने की सिफारिश की है।" तिलक वर्मा आखिरी बार इस महीने की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से बंगाल के खिलाफ खेलते नजर आए थे।

क्या अय्यर को मिलेगा मौका

टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप टीम को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और मजबूत बैकअप तैयार रखना चाहता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला था। लेकिन तिलक वर्मा की वापसी में देरी के चलते अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर को सीरीज के बाकी दो मैचों में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। नंबर 3 पर ईशान किशन को श्रेयस अय्यर से ज्यादा तरजीह दी गई और उन्होंने दूसरे मैच में शानदार पारी खेलकर इस फैसले को सही साबित किया। इसके बाद रविवार, 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भी तेज और आक्रामक पारी खेली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।