India vs Oman Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही यूएई और पाकिस्तान हराकर सुपर-4 में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं ओमान की टीम अपना पिछला दोनों मुकाबला हार चुकी ओमान की टीम के लिए भारत को हराना काफी मुश्किल है।
रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम सुपर-4 मैच से पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह की जगह रिजर्व गेंदबाज अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को खेलने का अवसर मिल सकता है। आइए जानते है कब और कहां पर देंखे भारत और ओमान का मैच
अपने दोनों मैच हार चुकी है ओमान
जतिंदर सिंह की अगुवाई वाली ओमान टीम पहले ही सुपर-4 की रेस से बाहर हो गई है। ओमान को पाकिस्तान और यूएई दोनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब जतिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम के पास खोने को कुछ नहीं है और वे भारत के खिलाफ इस मुकाबले को अपनी ताकत दिखाने और सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
कब शुरू होगा भारत और ओमान का मुकाबला
भारत और ओमान के बीच ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा। मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे और खेल की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी।
कहां पर देंखे भारत और ओमान का लाइव मैच
भारत और ओमान के बीच होने वाला ग्रुप ए मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप, वेबसाइट और ओटीटीप्ले ऐप पर उपलब्ध होगी।
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ओमान की पूरी टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।