Get App

IND vs Pak : पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, एशिया कप फाइनल से पहले आ गया फैसला

India vs Pakistan Final : बीसीसीआई की शिकायत के बाद आज (26 सिंतबर) को ये दोनों खिलाड़ी आईसीसी के सामने पेश हुए। इस दौरान साहिबजादा फरहान ने सजा से बचने के लिए विराट कोहली और एमएस धोनी का सहारा लिया। फरहान ने सुनवाई में साफ किया कि यह उनका निजी जश्न था, जो पठान संस्कृति का हिस्सा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 6:19 PM
IND vs Pak : पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, एशिया कप फाइनल से पहले आ गया फैसला
साहिबजादा फरहान ने सजा से बचने के लिए विराट कोहली और एमएस धोनी का सहारा लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच में जमकर बवाल हुआ। हार की बौखलाहट से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया। रविवार को खेले गए मैच में हारने के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक के बाद एक शर्मनाक हरकतें की। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ मैचकई बार '6-0' चिल्लाते नजर आए तो साहिजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया। वहीं बीसीसीआई ने साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC की ओर से हारिस रऊफ पर आक्रामक इशारे और अनुचित व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को उनके ‘गनशॉट’ जश्न के लिए केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

सजा से बचने के लिए धोनी और कोहली का नाम

बीसीसीआई की शिकायत के बाद आज (26 सिंतबर) को ये दोनों खिलाड़ी आईसीसी के सामने पेश हुए। इस दौरान साहिबजादा फरहान ने सजा से बचने के लिए विराट कोहली और एमएस धोनी का सहारा लिया। फरहान ने सुनवाई में साफ किया कि यह उनका निजी जश्न था, जो पठान संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शादियों जैसी खुशी के अवसरों पर ऐसे इशारे आम हैं और इसमें कोई राजनीतिक मंशा नहीं थी। इसके अलावा साहिबजादा ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली द्वारा बंदूक तानकर जश्न मनाने का एक पुराना उदाहरण भी दिया। साहिबजादा और रऊफ की सुनवाई समाप्त हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें