Get App

India vs Pakistan Highlights: शान से सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान को 61 रन से दी करारी शिकस्त

India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान पर 61 रन से जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर बनी है। इस जीत में ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की अहम पारी रही। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 11:28 PM
India vs Pakistan Highlights: शान से सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान को 61 रन से दी करारी शिकस्त
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

IND vs PAK Highlights: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान के बड़े मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। ये जीत टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में रनों के अंतर से पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर बनी है। इस जीत में ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की अहम पारी रही। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए और 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत ने ये मैच 61 रन से अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

बिखर गई पाकिस्तान की टीम

टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले दो ओवर में ही टीम के तीन विकेट गिर गए। हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट किया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (6 रन) और सलमान आगा (4 रन) को पवेलियन भेज दिया। 14 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को 5 रन पर आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें