IND vs PAK LIVE Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होगा हाई वोल्‍टेज मुकाबला, जानें फ्री में कब और कहां पर देखें मैच

IND Vs PAK LIVE Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होंगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 9:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND W vs PAK W: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है

IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। वहीं वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। भारत की कोशिश पहले ही मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने पर होगी। फैंस को इस मुकाबले का बेसंबी से इंतजार है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 14 जून को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम की कमान कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, वहीं पाकिस्तान महिला टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला

ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं, जिससे नॉकआउट चरण की राह आसान नहीं रहने वाली है।

पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में भारतीय टीम ने 13 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 जीत मिली हैं। पिछली बार दोनों टीमें 2024 टी20 विश्व कप में दुबई में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम उसी लय को बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करना चाहेगी।

कहां पर खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 जून को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

कितने बजे होगा टॉस

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा। दोनों टीमों के कप्तान भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे। मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी।

कहां पर देखें भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। क्रिकेट फैंस टीवी पर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे और दोनों टीमों के बीच होने वाली इस रोमांचक भिड़ंत की हर अपडेट देख सकेंगे।

फ्री में कहां पर देखें भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं फ्री में आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं।

भारतीय महिला की पूरी टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।