India vs Pakistan: पाकिस्तानी टीम के साथ हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? आया बड़ा अपडेट

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान आज शाम 7 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगे। मैच से पहले यह सवाल चर्चा में है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी। साथ ही, इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 4:43 PM
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में हाथ नहीं मिलाने के अपने फैसले पर कायम रह सकती है

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी या नहीं। बता दें पिछले कुल समय टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ हाथ न मिलाने की नीति अपनाई है। वहींIndia vs Pakistan: पाकिस्तानी टीम के साथ हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? आया बड़ा अपडेट

अब हैंडशेक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बदलाव भी हो सकता है।

द इंडियन एक्सप्रेस ने दी, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में हाथ नहीं मिलाने के अपने फैसले पर कायम रह सकती है। सूर्या टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के साथ मैच से पहले कोई भी रस्म नहीं करेंगे।

एशिया कप से शुरू हुआ


बता दें सबसे पहले एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाते देखा गया था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अन्य मुकाबलों में भी भारतीय टीम ने यही रुख अपनाया। बताया गया कि ये फैसला पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था, ताकि घटना के प्रति अपना विरोध और संवेदना जताई जा सके।

कप्तान ने क्या कहा था

शनिवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने के मुद्दे पर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब में कहा, “24 घंटे इंतजार कीजिए। अच्छा खाइए, अच्छी नींद लीजिए, कल देखेंगे।” इसी विषय पर जब पत्रकारों ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से पूछा, तो उन्होंने कहा कि अगर दूसरी टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए तैयार होंगे, तो उनकी टीम भी इसके लिए तैयार है। आगा ने कहा, “क्रिकेट को सही भावना से खेलना चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय ज्यादा मायने नहीं रखती, लेकिन खेल उसी तरह होना चाहिए जैसे हमेशा से होता आया है। आगे क्या करना है, यह उन्हें तय करना है।”

कुलदीप को मिल सकता है मौका

रिपोर्ट के मुताबिक टीम में भारतीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। खबर है कि कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिल सकता है। साथ ही, अभिषेक शर्मा के भी मैच में खेलने की संभावना है और वे संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।

संजय मांजरेकर ने क्या कहा

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारत की ‘नो-हैंडशेक’ नीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह ‘हाथ न मिलाने’ वाली बात जो भारत ने शुरू की है, काफी बेवकूफी लगती है। हमारे जैसे देश के लिए यह ठीक नहीं है। या तो खेल को सही भावना के साथ खेलें, या फिर बिल्कुल न खेलें।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।