India vs Pakistan: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है और अब हेड-टू-हेड आंकड़ा 8-1 हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला फिर से बड़ा मैच साबित हुआ। भारत और पाकिस्तान में मैच को रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों ने टीवी पर देखा।
कितने लोगों ने देखा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर 45.4 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों ने इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर देखा। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मैच का लुत्फ उठाया।
भारत-पाकिस्तान मैच को देखने वालों की संख्या भारत के पहले खेले गए ग्रुप मुकाबलों से काफी ज्यादा रही। इससे पहले 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच को करीब 26 करोड़ लोगों ने देखा था, जबकि नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले को लगभग 24 करोड़ व्यूज मिले थे। लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच ने इन दोनों मुकाबलों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया और दर्शकों की संख्या में नया रिकॉर्ड बना दिया।
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते ईशान किशन की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना पाई। पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। भारत ने ये मैच 61 रन से अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।