Get App

India vs Pakistan: इतने करोड़ लोगों ने देखा भारत-पाक का मैच, टूटे कई सारे रिकॉर्ड

India vs Pakistan: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 में जगह बना ली। इस मुकाबले को रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों ने टीवी पर देखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 2:49 PM
India vs Pakistan: इतने करोड़ लोगों ने देखा भारत-पाक का मैच, टूटे कई सारे रिकॉर्ड
भारत-पाकिस्तान मैच को देखने वालों की संख्या भारत के पहले खेले गए ग्रुप मुकाबलों से काफी ज्यादा रही

India vs Pakistan: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है और अब हेड-टू-हेड आंकड़ा 8-1 हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला फिर से बड़ा मैच साबित हुआ। भारत और पाकिस्तान में मैच को रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों ने टीवी पर देखा।

कितने लोगों ने देखा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर 45.4 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों ने इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर देखा। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह रहा और बड़ी संख्या में दर्शकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मैच का लुत्फ उठाया।

ग्रुप मैच का रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें