अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबले के बाद भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने ICC का दरवाजा खटखटाने जा रहा है। बता दें कि बीते रविवार को अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया था। 21 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से मात दी। फाइनल मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पाकिस्तान के गेंदबाज अली रजा से आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की काफी बहस हुई।
