Get App

IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा, जानें कैसी होगी पिच, दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर, बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि साउथ अफ्रीका वापसी की कोशिश करेगा। मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 9:25 PM
IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा, जानें कैसी होगी पिच, दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs SA Match: दूसरे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी

IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रांची में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से मात दी है। वहीं अब दोनों टीमों के बीच में दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर, बुधवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। दूसरे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।

इस मैच में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के पास है। चोट लगने की वजह से शुभमन गिल सीरीज का हिस्सा नहीं है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

कितने बजे शुरु होगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस लगभग आधा घंटा पहले होने की उम्मीद है। यह मुकाबला नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां इस सीरीज का पहला मैच भी आयोजित किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें