IND vs SA Pitch Report: तीसरे टी20 में गिल की जगह संजू सैमसन को मिलेगा मौका! जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में भारत की प्लेइंग में कुछ बदलाव कर सकती है

अपडेटेड Dec 13, 2025 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मुकाबले में वापसी करते हुए सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी

IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर, रविवार को खेला जाएगा। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मुकाबले में वापसी करते हुए सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की तैयारी के तौर पर माना जा रहा है। लेकिन पिछले दो मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है।

5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 से मात दी थी तो वहीं मुंल्लापुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर सवाल


भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस समय दबाव में नजर आ रही है, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता की वजह बनी हुई है। पिछले मैच में 213 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बैटिंग लड़खड़ा गई थी। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी भी उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखा पाई, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। मुल्लांपुर में 51 रनों से मिली हार भारत के लिए घरेलू टी20 क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार साबित हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में उपकप्तान शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मुकाबलों में जीत मिली है और एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

कैसी होगी धर्मशाला की पिच

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच को बैलेंस माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से हल्की मदद मिल सकती है, वहीं बल्लेबाज अच्छी उछाल का फायदा उठाकर रन बना सकते हैं। कुल मिलाकर यहां पर दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद है।

कैसा होगा धर्मशाला का वेदर

धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई आशंका नहीं है। मैच के समय अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे मौसम ठंडा लेकिन खेलने के लिए अनुकूल रहेगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।