Get App

IND vs SA T20I: लखनऊ में मैच पर लगा कोहरे का लगा 'ग्रहण', रद्द हुआ मुकाबला...फैंस ने जताई नाराजगी

India vs South Africa 4th T20I: मैच रद्द होने के बाद एक बार फिर BCCI की टूर्स और फिक्स्चर्स कमेटी पर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर पीक सर्दियों में उत्तरी और पूर्वी भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच रखने के फैसले की आलोचना हो रही है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में कोहरे की वजह से कई मैच प्रभावित हो चुके हैं। इस मौसम में लखनऊ में डे-नाइट मैच कराने का फैसला भी आलोचना के घेरे में है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 11:03 PM
IND vs SA T20I: लखनऊ में मैच पर लगा कोहरे का लगा 'ग्रहण', रद्द हुआ मुकाबला...फैंस ने जताई नाराजगी
IND vs SA: कोहरे की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया है

कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द कर दिया गया है। खराब विजिबिलिटी के कारण मैदान पर खेलना खिलाड़ियों के लिए सेफ नहीं था इसलिए मैच रेफरी ने मुकाबले को कैंसिल करने का फैसला लिया। बता दें कि, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर मैच रद्द कर दिया गया।

फैंस ने उठाए सवाल

मैच रद्द होने के बाद एक बार फिर BCCI की टूर्स और फिक्स्चर्स कमेटी पर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर पीक सर्दियों में उत्तरी और पूर्वी भारत में अंतरराष्ट्रीय मैच रखने के फैसले की आलोचना हो रही है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में कोहरे की वजह से कई मैच प्रभावित हो चुके हैं। इस मौसम में लखनऊ में डे-नाइट मैच कराने का फैसला भी आलोचना के घेरे में है, क्योंकि विजिबिलिटी की समस्या पहले से ही साफ थी। मैदान पर कोहरे और स्मॉग की मोटी परत छाई हुई थी, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई, खासकर हवा में गेंद को देखने की कोशिश कर रहे फील्डर्स के लिए।

6 बार कंडीशन का हुआ मुआयना

इसी वजह से टॉस में कई बार देरी हुई। मैच अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखे हुए थे, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण अंत में मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। पहला निरीक्षण शाम 6:50 बजे होना था, लेकिन विजिबिलिटी में कोई सुधार न होने की वजह से बार-बार जांच करनी पड़ी। इसके बाद 7:30 बजे, 8:00 बजे, 8:30 बजे, 9:00 बजे और फिर 9:25 बजे दोबारा हालात देखे गए।इनमें से एक निरीक्षण के समय BCCI के उपाध्यक्ष और UPCA के अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायज लिया। सभी जांच के बाद यह साफ हो गया कि विजिबिलिटी खेल के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी शुरुआत में हल्का वार्म-अप करने के लिए मैदान पर आए थे, लेकिन घना कोहरा छाए रहने के कारण उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। कई बार जांच करने के बाद भी जब विजिबिलिटी में कोई सुधार नहीं हुआ, तो अधिकारियों ने आखिरकार एक भी गेंद फेंके बिना मैच रद्द करने का फैसला लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें