IND vs SA Playing 11: चौथे टी20 में शुभमन गिल होंगे बाहर, सैमसन को मिलेगा मौका? कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs SA Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। चौथे मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
साउथ अफ्रीका की टीम भी मुकाबले में वापसी करने को कोशिश करेगी

IND vs SA 4th T20I Playing 11: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत दौरे पर है। टेस्ट और वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 का मुकाबला खेला जा रहा है। 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को सिर्फ 117 रन पर समेट दिया था, जिसे भारत ने आसानी से 7 विकेट से हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में भारत अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम भी मुकाबले में वापसी करने को कोशिश करेगी।

टीम मैनेजमेंट का भारतीय टीम के बैटिंग पोजिशन में बार-बार बदलाव करने का फैसला अबतक सही साबित नहीं हुआ है। वहीं भारत के कप्तान सूर्यकूमार यादव और शुभमन गिल की फॉर्म भी चिंता की विषय बनी हुई है। दोनों बल्लेबाज पिछले मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए। चौथे मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर


इस मैच में टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर सकते हैं, पिछले मैच में बुमराह पर्सनल रीजन की वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं चौथे मैच में वे टीम में वापसी करेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। शुभमन गिल के बल्ले से पिछले काफी समय से रन नहीं बन रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम को सीरीज के पहले और तीसरे मैच में कमजोर बल्लेबाजी की वजह से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टिमों के लिए इस मैच को जीतना काफी जरूरी है।

कैसी है इकाना की पिच

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी उछाल मिलती है, जिससे खासकर पावरप्ले के दौरान विकेट मिलने की संभावना रहती है। मैच के बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज असर दिखा सकते हैं। दूसरी पारी में ओस पड़ने की उम्मीद है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

कब होगा मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा, जबकि GMT के हिसाब से दोपहर 1:30 बजे का समय रहेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

भारत की की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन , सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।