IND vs SA Playing 11: आखिरी टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को मिलेगा मौका? जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs SA Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, जबकि साउथ अफ्रीका बराबरी की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कैसी होगी प्लेइंग 11

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
IND vs SA Live Streaming: 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं

IND vs SA 5th T20I Playing 11: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम शुक्रवार 19 दिसंबर को अहमदाबाद में सीरीज के आखिरी टी20 मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। 5 मैचों की सीरीज में भारत इस समय 2-1 से आगे है। भारत की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका के सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। लखनऊ में होने वाला पिछला मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है। अगले साल होने वाले टी20 मुकाबलों को देखते हुए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी है।

पांचवे और आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। वहीं शुभमन गिल चोट के कारण यह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है।

गिल के खेलने पर सशंय


चौथे टी20 मैच से पहले ये खबर सामने आई थी कि शुभमन गिल के पैर के अंगूठे में चोट लगी है, जिसके कारण उनके उस मुकाबले में खेलने को लेकर संशय था। हालांकि अगर गिल मैदान पर उतरते हैं, तो हाल के खराब फॉर्म की वजह से सबकी नजरें उन पर रहेंगी। अगर शुभमन गिल ये मैच नहीं खेल पाते हैं, तो संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह जो पर्सनल रीजन की वजह से तीसरे मैच से पहले घर लौट गए थे, अब फिर से टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

कैसी है अहमदाबाद की पिच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए जानी जाती है, जहां बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलता है। शुरुआत में पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होता जाएगा और फिर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। इसके अलावा, मैच के दौरान ओस भी असर डाल सकती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

कैसा है अहमदाबाद का मौसम

AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद में मैच के दौरान मौसम नॉर्मल रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर दोपहर तक 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि शाम होते-होते यह लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मौसम साफ रहने की संभावना है और दूसरे मैचों की तुलना में हवा की गुणवत्ता भी बेहतर रहने की उम्मीद जताई गई है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।