IND W vs SA W Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें पहली बार खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेगी। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल टिकट हासिल किया। वहीं भारत की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस बार पहली बार कोई नई टीम चैंपियन बनेगी। हरमनप्रीत कौर की भारतीय टीम अपना पहला बड़ा खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि लौरा वोलवार्ड्ट की साउथ अफ्रीकी टीम भी खिताब हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।
