IND vs SA Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी हरमनप्रीत की टीम, साउथ अफ्रीका से है टक्कर, कहां देखें लाइव मुकाबला

IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। मैच से पहले जानें कहां पर देखें ये लाइव मुकाबला

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 6:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप का अहम मुकाबला रविवार, 21 जून को खेला जाएगा

IND vs SA Live Streaming:  महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 21 जून को खेला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप-1 का ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। साउथ अफ्रीका पाकिस्तान को हराकर वहीं भारत ने नीदरलैंड्स को मात दी है। मैच से पहले जानें कहां पर देखें ये लाइव मुकाबला

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। टीम ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर अपना दम दिखाया। भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा। नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम ने दमदार ऑलराउंड खेल की बदौलत भारत ने मुकाबला 95 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया और अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

कब खेला जाएगा मुकाबला


भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप का अहम मुकाबला रविवार, 21 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) मैदान पर आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किस मैदान पर होगा मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैदान पर जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

कहां पर देखें मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला की पूरी टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।