IND vs SA Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 21 जून को खेला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप-1 का ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। साउथ अफ्रीका पाकिस्तान को हराकर वहीं भारत ने नीदरलैंड्स को मात दी है। मैच से पहले जानें कहां पर देखें ये लाइव मुकाबला
