IND vs SA Pitch Report: सुपर-8 में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? साउथ अफ्रीका से मुकाबला कल, जानें कैसी होगी पिच

IND vs SA Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से खेलेगी। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ओर पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 11:39 PM
Story continues below Advertisement
IND vs SA Pitch Report: भारत की तरह साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था

IND vs SA Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत अपना पहला मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी, ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सके। इसके बाद भारत को ग्रुप 1 में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ भी अहम मुकाबले खेलने हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर यहां आई हैं। खास बात ये हैं कि, ग्रुप 1 में आई सभी टीमें ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर आई है।

भारत की तरह साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में टॉस स्थान हासिल किया था। अब दोनों टीमें सुपर 8 में भी उसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ओर पिच रिपोर्ट

भारत प्लेइंग 11 में होगा ये बदलाव


साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। टीम प्रबंधन ने नीदरलैंड्स के खिलाफ औपचारिक मैच में ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था और अक्षर पटेल को आराम दिया गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अक्षर पटेल वापसी सकते हैं। इस मुकाबले में अभिषेक से भी बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद होगी। अभिषेक पिछले तीन मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां वे खुलकर रन बना सकते हैं। मैदान बड़ा होने की वजह से बल्लेबाजों को गैप ढूंढना आसान रहता है और शॉट्स खेलने की काफी गुंजाइश मिलती है। हालांकि गेंदबाजों को यहां सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि जरा सी ढील भी बड़े शॉट में बदल सकती है। गलत गेंद डालने पर बल्लेबाज आसानी से रन बटोर सकते हैं, इसलिए गेंदबाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में भी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच मिलने की संभावना है, जहां फिर से बड़े स्कोर बन सकते हैं।

कैसा होगा मौसम

अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है और मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले में तापमान लगभग 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी का स्तर 40 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम खेल के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है।

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।