Get App

IND vs SA : संजू सैमसन के शॉट से चोटिल हुए अंपायर, घुटने पर जोर से लगी गेंद...दर्द से कराहते दिखे रोहन पंडित

India vs South Africa : मैच में तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाते हुए 5 छक्के और 4 चौके जमाए। दोनों ही साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज पर बड़े शॉट लगाए। आखिरी ओवर में भारत को दो विकेट गंवाने पड़े। भारत को चौथा झटका 220 रन पर लगा, जब हार्दिक 25 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 10:17 PM
IND vs SA : संजू सैमसन के शॉट से चोटिल हुए अंपायर, घुटने पर जोर से लगी गेंद...दर्द से कराहते दिखे रोहन पंडित
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच  टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच  टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 232 रनों का टारगेट दिया है। वहीं इस मुकाबले में एक अजीब घटना भी घटी। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में एक ऐसा शॉट मारा, जिससे मैदानी अंपायर रोहन पंडित चोटिल हो गए।

अंपायर रोहन पंडित को लगी चोट

बता दें कि, भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन के एक तेज़ शॉट से ऑन-फील्ड अंपायर रोहन पंडित घायल हो गए, जिसके चलते मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ायह घटना भारत की पारी के नौवें ओवर में हुई। 8.4 गेंद पर साउथ अफ्रीका के डोनोवन फरेरा ने गेंद फेंकीअच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे सैमसन ने पीछे हटकर गेंद पर जोरदार शॉट लगायागेंदबाज़ ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई और सीधे पीछे खड़े अंपायर की ओर चली गईगेंद अंपायर रोहन पंडित के घुटने पर जा लगी, जिससे उन्हें काफी दर्द हुआइस घटना के बाद खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही चिंतित नजर आए और खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया

वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ी अंपायर की हालत देखने के लिए उनके पास पहुंचे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे खेल जारी रखने के लिए फिट हैं या नहीं, मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। शुरुआत में उन्हें काफी दर्द था और चेहरे पर तकलीफ साफ दिख रही थी। हालांकि मैजिक स्प्रे लगाने के बाद उन्हें राहत मिली और वे खेल दोबारा जारी रखने में सफल रहे।

हार्दिक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

कप्तान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाते हुए 5 छक्के और 4 चौके जमाए। दोनों ही साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज पर बड़े शॉट लगाए। आखिरी ओवर में भारत को दो विकेट गंवाने पड़े। भारत को चौथा झटका 220 रन पर लगा, जब हार्दिक 25 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में तिलक वर्मा 73 रन पर रन आउट हो गए। शिवम दूबे 10 रन पर नाबाद गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 232 रन का लक्ष्य दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें