Get App

U19 IND vs SA U19: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला कल, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये दौरा दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद उन्हें ICC U19 वर्ल्ड कप खेलना है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 8:00 PM
U19 IND vs SA U19: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला कल, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच
चोटिल आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वह टीम की कमान संभालेंगे

भारत की अंडर-19 टीम और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम एसीसी मेन्स U19 एशिया कप फाइनल में मिली हार को भुलाना चाहेगी। वहीं अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज टीम के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे और नामीबिया में ICC U19 वर्ल्ड कप खेलना है। इसलिए ये दौरा खिलाड़ियों के लिए अपनी तैयारी जांचने और कमियों को सुधारने का आखिरी मौका माना जा रहा है। जानें कब शुरू होगा मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी संभाल रहे कमान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत अंडर-19 की कप्तानी इस बार युवा वैभव सूर्यवंशी करेंगे। चोटिल आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वह टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आयुष अभी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में नियमित उपकप्तान विहान मल्होत्रा भी उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में टीम ने एरॉन जॉर्ज को उपकप्तान बनाया है।

बड़े मंच के लिए तैयार वैभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें