IND-A vs SL-A Final: मैदान पर पहले हुई थी कहासुनी, अब होगी खिताबी भिड़ंत, श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

IND-A vs SL-A: ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बेज के बीच हुई तीखी बहस चर्चा का विषय बनी थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साईटेड है

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 11:08 PM
इंडिया ए और श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ

IND-A vs SL-A: ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में 21 जून को खेला जाएगा। मेजबान श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान ए को बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब खिताब के लिए उसका मुकाबला भारत ए से होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिली थी। इस मैच के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बेज के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

पिछले मुकाबले में मिली थी हार

इंडिया ए और श्रीलंका ए के खिलाफ हुए मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों के बाद मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद मुकाबले में सुपर ओवर में खेला गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। जवाब में भारत ए की टीम टारगेट हासिल नहीं कर सकी और 9 रन ही बना पाई। श्रीलंका की जीत में युवा तेज गेंदबाज कुगाथास मथुलन ने अहम भूमिका निभाई। अपने अलग गेंदबाजी एक्शन के लिए चर्चा में रहने वाले मथुलन ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तथा सूर्यांश शेडगे को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।


मैदान पर हुई थी कहासुनी

मैच खत्म होने के बाद मैदान पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आखिरी गेंद के बाद दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। टीवी कैमरों में भी खिलाड़ियों को आपस में बहस करते हुए देखा गया। भारतीय बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे भी नाराज दिखाई दिए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बेज के बीच भी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया और सूर्यवंशी ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। मामला बढ़ता देख खिलाड़ियों और टीम स्टाफ ने बीच में आकर माहौल शांत कराया।

कहां पर देखें मुकाबला

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार, 21 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।

कहां पर देखें लाइव मैच

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जाने वाले ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं फैंस भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे इसे Sony LIV ऐप और उसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।

दोनों देशों की पूरी टीम

भारत ए की पूरी टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

श्रीलंका ए की पूरी टीम: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, रविंदु फर्नांडो, विशेन हलंबेज, दुलज समुदिथा, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, कुगथास मथुलन, वानुजा सहन, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।